न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सिधौली विकास खंड क्षेत्र से एक महिला ग्राम प्रधान अपनी 2 वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. महिला के पति ने सिधौली कोतवाली में पुलिस से गुहार लगाते हुए कि पत्नी और बेटी की तलाश करने की मांग की है. वहीं पति अपनी प्रधान पत्नी और बच्ची की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है.
Highlights:
मामा के घर जाने को निकली महिला
जानकारी के अनुसार, जयरामपुर निवासी बलराम ने रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है. उसे कहा कि उसकी पत्नी मीना वर्तमान में विसुनदासपुर की ग्राम प्रधान है, शनिवार को वह अपनी 2 वर्षीय बेटी के साथ मामा की बेटी के घर सहोली जाने के लिए निकली थी.
इसे भी पढ़े: जमशेदपुर में पिता ने अपने ही बच्चों और पत्नी को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
दोनों की खोज में जुटी पुलिस
वह गांव के सिधौली तक तो पहुंची लेकिन वह सहेली घर नहीं पहुंची. इसके साथ ही वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और वे उसकी तलाश करने लगें, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. वहीं महिला को फोन भी ऑफ बता रहा है. पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर महिल प्रधान और बच्ची की खोज शुरु कर दी है.

