Friday, October 30, 2026

जमशेदपुर में पिता ने अपने ही बच्चों और पत्नी को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क: जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर 2 के क्वार्टर L3-13 में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

मृतकों की पहचान 

जानकारी के अनुसार, 62 साल के रिटायर्ड कर्मचारी रविंदर सिंह टाटा स्टील में काम करते थे. आरोप है कि उन्होंने अपनी 55 वर्षीय पत्नी सरिता सिंह, 30 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार और 31 वर्षीय बेटी की टांगी से मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता घर पर ही बैठा रहा. वहीं जानकारी मिली कि रविंद्र सिंह की बेटी की शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी और वह गर्भवती थी.

आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ करने लगी. आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू कर दिया है. वहीं पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही पुलिस उस इलाके में लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है.

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. सिटी एसपी ललित मीणा ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है.

इसे भी पढ़े: दिल्ली की सीएम रेखा की बड़ी पहल, बेसहारा-बीमार लोगों के लिए लॉन्च की विशेष एम्बुलेंस

फोरेंसिक टीम करेंगी जांच

इसी साल फरवरी में आरोपी रविंद्र टाटा स्टील से रिटायर हुए थे. पड़ोसियों ने कहा कि परिवार सामान्य रूप से रहता था. उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था. वहीं मौके पर पहुंचे दामाद ने पुलिस को बताया कि उसने पिछली रात अपने ससुर से बात की थी, और कहा था कि वह घर आ रहा है. बातचीत बिल्कुल सामान्य रूप से हुई थी. पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है.

अलग-अलग कमरों में वारदात को अंजाम

मामले को लेकर एसपी ऋषभ त्रिवेदी ने कहा कि घर के अलग-अलग कमरों में वारदात को अंजाम दिया गया है. सभी लोगों की हत्या के बाद पत्नी की हत्या किचन में की और घर पर ही बैठा रहा. पूछताछ में उसने कहा कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है और उसने अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी नहीं बताया. सभी मोबाइल फोन नंबर की जांच की जाएगी. एएसपी ने कहा कि आरोपी फिलहाल पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है, लेकिन जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर