Wednesday, August 5, 2026

बंगाल और असम के बाद अब केरल में BJP का धमाल, पहली बार इतने सीटों से जीत का रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने वाली है. विधानसभा चुनाव में अबतक उन्हें 198 सीटों में बढ़ोत्तरी मिली है. असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आ गई है और अब केरल में भी भाजपा नजर आ रही है. दक्षिण भारत के इस राज्य में भाजपा काफी लंबे समय से पैठ जमाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सफल नहीं हुई है. इस बार विधानसभा चुनाव में उम्मीद दिखी और उनके 2 कैंडिडेट जीत चुके है. इन कैंडिडेट्स में से एक वी. मुरलीधरण हैं, जो कजाकुट्टम सीट से सीपीएम के कैंडिडेट के. सुरेंद्रन से जीत गए है. उन्होंने 18 राउंड की काउंटिंग में लगभग 428 वोटों से जीत हासिल की है.

भाजपा ने केरल में रचा इतिहास

पूर्व सांसद राजीव चंद्रशेखर ने नमोम सीट से जीत हासिल की है. इसी तरह से भाजपा ने बंगाल और असम के बाद अब केरल में भी इतिहास रच दी है. हालांकि पहली बार भाजपा को बंगाल में जीत मिली है. असम में ऐसा पहली बार होगा कि भाजपा बड़ी जीत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी. वहीं इस चुनाव में केरल में भी कई रिकॉर्ड बने है, जिसमें एक रिकॉर्ड यह भी है कि पहली बार मुस्लिम लीग की एक महिला कैंडिडेट विधानसभा में पहुंचेगी. कोझोकोड की पेरंबरा सीट से फातिमा थालिया को जीत मिली.

इसे भी पढ़े: धनबाद में ऑटो-ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर में महिला की मौत, कई लोग घायल

कांग्रेस ने केरल में बनाया रिकॉर्ड

कांग्रेस ने केरल ने रिकॉर्ड बनाया है, वहीं असम में उन्हें बुरी तरह से हार झेलना पड़ा और बंगाल में तो उनका खाता तक नहीं खुला. लेकिन केरल में कांग्रेस को राहत मिली और उनके नेतृत्व में यूडीएफ 101 सीटों से आगे चल रही है. ऐसा पहली बार हुआ कि केरल में यूडीएफ ने 100 का आंकड़ा पार किया है. इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर