Wednesday, August 5, 2026

धनबाद में ऑटो-ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर में महिला की मौत, कई लोग घायल

न्यूज डेस्क: धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा के पास ऑटो और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गया. इस भीषण सड़क हादसे में 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चालक समेत एक ही परिवार के लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्सथानीय लोगों ने घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां  उनका इलाज जारी है. इस हादसे में एक पल में ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई. ऑटो में सवार मृतका की पहचान राजमणि देवी के रुप में हुई है. घायल लोग बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के अमलाबाद के निवासी हैं.

पूरा परिवार हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार सासाराम-डेहरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. सभी घर से निकले और ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो से धनबाद स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया और महिला की मौत हो गई, वहीं घटना में घायल परिवार के मुखिया परमेश्वर ठाकुर, जिन्हें सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल उनका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा हैं. परिवार के अन्य लोगों को भी गंभीर चोटे आई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरु किया और उनको अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़े: जदयू विधायक अनंत सिंह सामने हिंदी गानों में नाचती नजर आई एक महिला नर्तकी, वीडियो वायरल

घायलों का इलाज जारी 

स्थानीय लोगों ने कहा कि जियलगोरा के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर आ रही थी और सीधे जाकर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे सभी लोग उछलकर सड़क पर गिर गए. ऑटो में परमेश्वर ठाकुर की पत्नी राजमणि देवी, भाई का बेटा कृष्ण कुमार ठाकुर, भाई की पत्नी मौसम कुमारी और नतनी सोनम सुमन सवार थे. इस हादसे में राजमणि देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाकी सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 2 घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है और 4 अन्य लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं.

घटना के संबंध में सब-इंस्पेक्टर शिव कुमार ने कहा कि दुर्घटना में 1 महिला की मौत हुई और 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है और ट्रेलर की तलाश कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर