झारखण्ड के नन्हें प्रतिभाशाली बालक इशांक ने अपने परिजनों के साथ लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड के नन्हें प्रतिभाशाली बालक इशांक ने अपने परिजनों के साथ लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। बता दें कि मात्र 7 वर्ष की आयु में इशांक ने हाल ही में श्रीलंका और भारत के बीच स्थित लगभग 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) को पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

इसे भी पढ़ें : भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में गैर-शिक्षण के 40 पदों पर होगी नियुक्ति, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इस अवसर पर राज्यपाल ने इशांक को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, साहस और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इशांक ने न केवल झारखण्ड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है और अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं। राज्यपाल ने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों एवं प्रशिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर