बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा

न्यूज डेस्क: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली में आज गृह मंत्री अमित शाह से निर्णायक मुलाकात की. इसके पहले जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मुलाकात हो चुकी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी और अमित शाह से मुलाकात से  सियासी पारा बढ़ गया है. मौजूदा समय पर बिहार की सियासत एक बड़े फैसले के मुहाने पर खड़ी है.

15-15 का फॉर्मूला लागू होगा

बिहार में कई दिनों से लंबित कैबिनेट विस्तार पर आखिरी मुहर लग गई है. बीजेपी और जेडीयू के बीच 15-15 का फॉर्मूला लागू होगा, जिसमें भाजपा के 13 और जेडीयू के 12 मंत्री शामिल होगे. लोजपारा, हम और रालोमो को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी. दिल्ली  के लिए रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी. जहां इस बातचीत को कैबिनेट विस्तार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद किसी भी समय पर नई कैबिनेट की घोषणा हो सकती है.

इसे भी पढ़े: यूपी में शिक्षा मित्रों के मानदेय में होगी वृद्धि, 5 मई को 1.43 लाख शिक्षा मित्रों मुलाकात करेंगे सीएम योगी

कई मंत्रियों से की मुलाकात

दिल्ली में सीएम सम्राट ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ रेल मंत्री से भी मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया के एक एक्स पोस्ट पर कहा कि रक्षा मंत्री के समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन से विकसित बिहार के विजन को लेकर विशेष चर्चा हुई है. वहीं सीएम सम्राट लगातार सभी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे है. बीते दिन 2 मई को भी उन्होंने जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी से भी मुलाकात की थी.

कैबिनेट विस्तार पर बातचीत

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अशोक चौधरी के आवास पर मौजूद थे. मुलाकात में जेडीयू और बीजेपी के बीच मौजूदा हालात पर कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई. वहीं बिहार के जेडीयू नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौके पर मौजूद थे. बिहार की राजनीति के लिए यह बैठकें काफी अहम रही, क्योंकि सीएम बनने के बाद राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर