Monday, September 21, 2026

कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के पास चौधी बार फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क: कनाडा के सिरे स्थित कैप्स कैफें के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर गोलीबारी हुई. जिसे लेकर भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया के दावों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है और सीधे तौर पर कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी है. फेसबुक अकाउंट में टायरन बिश्नोई जोरा सिद्धू नामक व्यक्ति को एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि सरे के चाय सुट्टा बार पर गोलीबारी की गई, जो कपिल के कैफे के बिल्कुल बगल में है.

सोशल मीडिया पर मिली चेतावनी

जानकारी के अनुसार, गैंग ने पोस्ट के द्वारा कपिल शर्मा और कैफे के मालिक को चेतावनी दी है कि वे उनका समय बर्बाद न करें और लाइन में आ जाएं. यदि उनकी शर्तें नहीं मानी गई, तो कपिल शर्मा का कैफे और मुंबई स्थित उसके घर को इसी तरह का अंजाम भुगतना पड़ सकता है. हालांकि, इन सोशल मीडिया दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कपिल शर्मा ने किस किसको प्यार करुं 2 को ट्रेलर लॉन्च के दौरान हमलों को लेकर अपनी चिंता जाहिर किया और कहा कि ऐसा महसूस हो रहा है कि कनाडा के नियम और पुलिस ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है. वहीं इस तरह के हमलों के बाद मुंबई पुलिस ने भारत में कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी थी.

इसे भी पढ़े: बक्सर में विवाह में डांस करने पहुंची नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, संदिग्धों से पूछताछ जारी

चौथी बार हुआ हमला 

10 जुलाई 2025 को कैप्स कैफे के उद्घाटन के कुछ दिनों के बाद ही पहली गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें इमारत की खिड़कियों पर गोलियां बरसाई गई थी, दूसरी बार 7 अगस्त 2025 में कैफे पर कई राउंड फायरिंग की गई थी. वहीं चार महीनों के बाद तीसरी बार 15-16 अक्तूबर 2025 में कैफे को निशाना बनाया गया था. कैफे पर लगातार कई बार इस प्रकार के हमले हुए थे. वहीं इस हमले के बाद बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना की जिम्मेदारी ली थी.

काले हिरण के शिकार से बढ़ी दुश्मनी

गैंग के अनुसार, कपिल को निशाना बनाने का मुख्य कारण अभिनेता सलमान खान से जुड़ाव का है. बताया गया कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लॉन्च में सलमान खान को आमंत्रित करने के कारण बिश्नोई गैंग नाराज हो गए थे. जिसके बाद गिरोह के एक सदस्य ने पहले भी कपिल को चेतावनी दी कि सलमान खान के काम करने का परिणाम भुगतना होगा. 1998 में काले हिरण के शिकार मामले के बाद लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच दुश्मनी बढ़ गई. बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है, जिस कारण से गैंग पिछले कई वर्षों से सलमान खान और उसके करीबियों को धमकियां दे रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर