बक्सर में विवाह में डांस करने पहुंची नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, संदिग्धों से पूछताछ जारी

बक्सर: बिहार के बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय नर्तकी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. पीड़िता को एक वैवाहिक कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुलाया गया था, वहीं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वारदात को अंजाम दे दिया गया. फिलहाल पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है.

24 घंटों तक रखा कैद

पीड़िता के बयान के अनुसार, एक युवक ने उसे कार्यक्रम के बहाने बुलाया और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसे बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले जाया गया. जहां पहले से कई अन्य लोग मौजूद थे उन्होंने मिलकर पीड़िता को जबरन बंधक बना लिया. पीड़िता का आरोप है कि करीब 24 घंटे तक उसे कैद में रखा गया और 4-5 लोगों ने बारी-बारी से उसका रेप किया.

वारदात के दौरान उसके कपड़े फाड़े गए और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. आरोपियों ने उसके साथ मारपीट किया फिर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर मोबाइल फोन और पैसे लेकर फरार हो गए. होश आने पर पीड़िता किसी तरह गांव पहुंची और स्थानीय लोगों को अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी  पुलिस को दी.

इसे भी पढ़े: निशांत कुमार ने शुरू की सद्भाव यात्रा, चंपारण से दिया राजनीति में सक्रियता का संकेत

संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पीड़िता के बयान के आधार पर राजपुर थाने में एफआईआर दर्ज किया. वहीं मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने टीम का गठन किया जो आसपास के इलाकों और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच करेगी.

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं, पुलिस प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एयर नाउ स्पेशल

झारखंड में आंगनबाड़ी : डिजिटल जाल में खोता पोषण,...

रांची : झारखंड में कई आंगनवाड़ी सेविकाएं हर दिन इस डर में जी रही हैं कि अगर डिजिटल लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो उनकी नौकरी...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर