Thursday, October 29, 2026

धनबाद पुलिस ने सैफी अब्बास उर्फ ‘मेजर’ को रिमांड पर लिया, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का है करीबी

धनबाद : वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास उर्फ ‘मेजर’ को धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उसे दुबई से भारत लौटते ही कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस ने उससे शुरुआती पूछताछ की। बाद में उसे धनबाद पुलिस को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें : अब पेट्रोल में 85% एथेनॉल से चलेगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन

धनबाद लाने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) ने पुलिस को तीन दिनों का रिमांड दिया। पुलिस 2 मई तक एक गुप्त स्थान पर मेजर से गहन पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई डीएसपी और विभिन्न थानों की टीमें गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं।

अब तक मिली जांच में सामने आया है कि मेजर, प्रिंस खान गैंग का ‘राइट हैंड’ था। वह व्यापारियों से रंगदारी वसूली, धमकी भरे ऑडियो-वीडियो भेजने और फायरिंग की घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाता था। धनबाद जिले में मेजर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और रंगदारी समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। 25 से अधिक अन्य मामलों में भी उसका नाम सामने आ चुका है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर