Wednesday, July 29, 2026

अब पेट्रोल में 85% एथेनॉल से चलेगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन

न्यूज डेस्क: सरकार ने देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. जिसको लेकर केंद्र सरकार ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल मिलाने के नियमों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा जा रहा है. इसके लागू होते ही गाड़ियां पूरी तरह एथेनॉल से चलेगी. पब्लिक कमेंट के लिए सरकार ने यह नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें आमजन और इंडस्टी से जुड़े लोग अपनी राय दे सकते है. इन सभी सुझावों के बाद ही सरकार अंतिम फैसले तक पहुंच सकेगी.

ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी

इसे लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें E85 फ्यूल को शामिल किया गया है और इससे पेट्रोल में 85 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाएगा. इसके साथ ही E100 का भी प्रस्ताव रखा गया है. यानी आने वाले दिनों में देश में चलने वाली सभी गाड़ियां एथेनॉल से चल सकेगी. इस बदलाव से भारत के फ्यूल सिस्टम में बड़ा परिवर्तन होगा. फिलहाल E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा चल रही है जिसमें पेट्रोल में 20%  एथेनॉल की ब्लेंडिंग होती है.

इसे भी पढ़े: आम तोड़ना मासूम को पड़ा भारी, दंपती ने हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी, वीडियो वायरल

एथेनॉल से चलेगी गाड़ियां

देशभर में पिछले साल अप्रैल में E20 फ्यूल लागू किया गया था, जिसमें पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता था. लेकिन सरकार अब आगे बढ़ते हुए ज्यादा ब्लेंडिंग की दिशा में कदम बढ़ा रही है. सरकार का मुख्य उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादों के आयात को कम करना है. एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने पर कच्चे तेल की जरुरत घटेगी, जिससे देश को आर्थिक फायदा और पर्यावरण पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

फ्यूल सिस्टम में परिवर्तन

जारी ड्राफ्ट में फ्यूल की नई कैटेगरी तय करने का प्रस्ताव है. जिसमें पेट्रोल की पहचान अब E10/E से बदलकर E10/E20 होगी. वहीं E85 और E100 को भी आधिकारिक रूप से नियमों में शामिल किया जाएगा. इसी तरह बायोडीजल को B10 से बढ़ाकर B100 तक अपडेट होगा. इस नियम के लागू होते ही आने वाले समय में लोगों को नई तरह की फ्यूल ऑप्शन मिलेगा. इसके लिए गाड़ियों में भी बदलाव किया जाएगा, ताकि गाड़ियां हाई एथेनॉल ब्लेंड पर ही तरीके से चलेगा. धीरे-धीरे पूरे देश में ये नियम लागू होगा, जिससे फ्यूल सिस्टम में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर