Wednesday, April 29, 2026

यूपी में अनियंत्रित डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 3 महिला समेत 6 की मौत, 4 अन्य घायल

न्यूज डेस्क: यूपी के उन्नाव में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को टक्कर मारा और पलट गया. इस हादसे में 3 महिलाओं का मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं कई अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बिहार थाना क्षेत्र में सुमेरपुर- बक्सर मार्ग के खरही पुल के पास हुई.

बोलेरो के परखच्चे उड़े

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी और फिर पलट गई. इस जोरदार टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और कुछ लोग घायल हो गए तो कुछ लोगों की मौत हो गई. वहीं गाड़ी के अंदर बैठे लोग अंदर ही फंस गए. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरु किया.

इसे भी पढ़े: अब पेट्रोल में 85% एथेनॉल से चलेगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन

डंपर चालक फरार

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राहुल सिंह अपने पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया. वहीं 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया. फिलहाल 4 लोगों अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई लग रहे है.

पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने संचालित किया. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही लग रहा है. वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाशी के लिए पुलिस ने कई टीमों को लगा दिया है.

मृतक और घायलों की पहचान

इस हादसे में मौरावां निवासी 55 वर्षीय वितान पत्नी गुलाब सिंह, 35 वर्षीय गीता पत्नी नरेंद्र बहादुर सिंह, 27 वर्षीय ज्योति पुत्री राम प्रताप, कार ड्राइवर 35 वर्षीय रामधनी यादव पुत्र रामखेलावन, 35 वर्षीय सुनीता सिंह पत्नी दुर्गेश बहादुर सिंह और 50 वर्षीय अर्चना बाइपेई पत्नी रंजीत बाजेई की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं फिलहाल 28 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, 28 वर्षीय भारती पुत्र सूरज सिंह, 7 वर्षीय गौरी पुत्री दुर्गेश सिंह और 8 वर्षीय बउआ पुत्र कल्लू घायल है. घायलों के गंभीर हालत को देखते हुए हैलट रेफर किया गया है. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही डीएम घनश्याम मीणा जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक और घायलों के परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली.

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर