Sunday, September 20, 2026

पलामू में बाइक चोरी करते रंगे हाथ 1 आरोपी धराया, 2 स्कूटी बरामद

पलामू: जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हुए है. आरोपियों की निशानदेह पर पुलिस ने चोरी के 2 स्कूटी बरामद किए है. आरोपियों की पहचान राजन कुमार, रोहित कुमार और दीपक कुमार के रुप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, कसवाखाड़ गाव निवासी विनय चौहान ने थाने में आवेदन दिया था कि 28 अप्रैल की रात कुछ लोग घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान 1 युवक को बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया, लेकिन उसके साथ मौके पर मौजूद बाकी के 2 चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

इसे भी पढ़े: झारखंड के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, एक से 5 मई तक छाए रहेंगे बादल

निशानदेह पर 2 स्कूटी बरामद 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई. पुलिस निरीक्षक पाटन अंचल सुरेश कुमार मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया. जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई. जिस आधार पर पुलिस ने अन्य 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों की निशानदेह पर पुलिस ने 2 बिना नंबर वाले चोरी की स्कूटी बरामद की है. जिसके 1 काले रंग का और दूसरा पीले रंग का है. वहीं पुलिस ने बचाई गई बजाज पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया है.

पहले भी आपराधिक इतिहास रहा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजन का पहले ही आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल तीनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर