Monday, April 27, 2026

JET-2024 परीक्षा में रांची और बोकारो के दो केंद्रों में भारी अव्यवस्था, ओड़िया भाषा व शिक्षा विषय की परीक्षा रद्द

रांची: झारखंड पात्रता परीक्षा (JET-2024) के दौरान रांची और बोकारो में बड़ी लापरवाही सामने आई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में कई केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने के कारण परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे इंतजार और हंगामे के बाद दोनों जिलों के दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई। इस घटना के बाद परीक्षा व्यवस्था और JPSC की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनका समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो गए।

बोकारो केंद्र पर छात्रों का फूटा गुस्सा

बोकारो जिले के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, केंद्र कोड 6004 में मुख्य शिक्षा विषय (कोड-009) की परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद पता चला कि प्रश्न पत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हैं। इससे नाराज छात्रों ने केंद्र के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। धीरे-धीरे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और हंगामा बढ़ने लगा। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नोडल अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने माना कि प्रश्न पत्र की कमी के कारण इस केंद्र पर परीक्षा सही तरीके से आयोजित नहीं हो सकी।

रांची में भी सामने आई गड़बड़ी

इसी तरह की समस्या राजधानी रांची में भी देखने को मिली। रांची के केंद्र कोड 1075 स्थित एएसटीबीएस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में उड़िया विषय (कोड-023) की परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की कमी की शिकायत सामने आई। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें काफी देर तक परीक्षा शुरू होने का इंतजार कराया गया, लेकिन बाद में पता चला कि पर्याप्त प्रश्न पत्र मौजूद नहीं हैं। इससे छात्रों में नाराजगी फैल गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

JPSC ने परीक्षा की रद्द

लगातार बढ़ते विवाद और अव्यवस्था को देखते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग ने दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। JPSC अधिकारियों ने बताया कि प्रश्न पत्र की कमी और कुछ प्रश्न पत्रों को पढ़ने में आ रही दिक्कतों के कारण परीक्षा रद्द की गई है। रद्द किए गए विषयों में शिक्षा विषय (कोड-009) और उड़िया विषय (कोड-023) शामिल हैं।

अब आयोग की ओर से दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित किए जाने की संभावना है। इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा संचालन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि राज्य स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा में इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है। कई छात्रों ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पहले से उचित तैयारी नहीं की गई थी। अगर समय रहते प्रश्न पत्रों की व्यवस्था की जाती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।

यह भी पढ़ें: झारखंड के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 40 डिग्री से पार हुआ तापमान, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

मंत्री ने दिए जांच के संकेत

इधर झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने को बेहद गंभीर माना। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर हुई अनियमितता की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर