Wednesday, July 29, 2026

झारखंड में 19 साल बाद रविवार को JET परीक्षा, 6 जिलों में 1.75 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में राज्यभर से लगभग 1.75 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी नामांकन के लिए किया जा रहा है। आयोग ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।

छह जिलों में 434 परीक्षा केंद्र

जेट परीक्षा के सफल संचालन के लिए राज्य के छह प्रमुख जिलों में कुल 434 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और देवघर शामिल हैं। आयोग और जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। जेट परीक्षा 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पेपर में होगी। पेपर-वन में 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-टू में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बायोमेट्रिक और आइरिस वेरिफिकेशन 

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आयोग ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक और आइरिस (आंखों की पुतली) वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों का रहा शानदार प्रदर्शन

दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। जैसे एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक, वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो शामिल है। बिना जरूरी दस्तावेजों के अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। यदि किसी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र या व्यक्तिगत विवरण में कोई गलती है, तो आयोग ने इसके सुधार के लिए हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। अभ्यर्थी 25 अप्रैल शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं। कॉल करने का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर