Saturday, October 31, 2026

उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, लड़कियों का रहा शानदार प्रदर्शन

न्यूज डेस्क: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की गई। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। खास बात यह रही कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर 

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष कुल 92.10 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। 10वीं की परीक्षा में नैनीताल के छात्र अक्षत गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 491 अंक प्राप्त किए और पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

12वीं में सुशीला मेहंदीरेट्टा ने किया टॉप

इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 85.11 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। 12वीं में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरेट्टा ने 490-490 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की सफलता से उनके परिवार और स्कूलों में खुशी का माहौल है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो बागेश्वर जिला इस बार सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में बागेश्वर ने शीर्ष स्थान हासिल किया। शिक्षा विभाग ने इसे जिले के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की मेहनत का परिणाम बताया है। इस बार भी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

शिक्षा विभाग के अनुसार छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों की तुलना में अधिक रहा है। पिछले कुछ वर्षों से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच संपन्न कराई गई थीं।

यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 60 से ज्यादा आरोपियों की बेल पर सुनवाई, 29 को अगली सुनवाई

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना परीक्षा परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट में रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छात्र और अभिभावक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी का नं- 6396178537, शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी का नं- 7055513072 और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत का नं- 7830403040।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर