Friday, October 30, 2026

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था होगी मजबूत, अस्पताल में नियुक्त होंगे 666 स्पेशलिस्ट डॉक्टर

न्यूज डेस्क: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अस्पतालों में 666 डॉक्टरों को नियुक्त किया जाएगा. इसमें कुल 13 प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग के उपसचिव ब्रज माधव ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई है. इन पदों में नियमित नियुक्ति के 506 और बैकलॉग में 160 पद है.

यूजी-पीजी सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरु

राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की उपलब्धता सुगम बनाने और चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही 942 विशेष चिकित्सक समेत कुल 1277 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी. राज्य के 5 मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी विभागों के संचालन को लेकर 96 अतिविशेषज्ञ और 180 विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अन्य अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ और 335 मेडिकल अफसरों की नियुक्ति होगी. वहीं 1277 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. राज्य सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में अगले सत्र यूजी के लिए 220 और पीजी के लिए 211 सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है.

इसे भी पढ़े: मेरठ- करनाल हाईवे में मिली नोटों की गड्डी, रकम जब्त कर मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

पठन-पाठन में 180 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति

रिम्स को छोड़कर राज्य के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा व्यवस्था के साथ पठन-पाठन को मजबूत करने के उदेश्य से 180 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी. जिसमें 155 पद नियमित और 25 पद बैकलॉग श्रेणी के है. 24 विभिन्न विभागों में ये नियुक्तियां की जाएगी.

जिसमें मेडिसिन, सर्जरी, निश्चेतना, स्त्री और प्रसव रोग तथा शिशु रोग जैसे विभाग शामिल है. वहीं सुपर स्पेशियलिटी विभागों को मजबूत करने के लिए 96 अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी. जहां इन पदों में कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी विभाग शामिल है.

इन पदों पर इतने जॉब्स

फिजिशियन 224, शिशु रोग विशेषज्ञ 224, निश्चेतक 57, स्त्री रोग विशेषज्ञ 28, रेडियोलॉजिस्ट 28, सर्जन 24, फोरेंसिक विशेषज्ञ 20, चर्म रोग विशेषज्ञ 13, अस्थि रोग विशेषज्ञ 12, मनोचिकित्सक 11, नेत्र रोग विशेषज्ञ 10, ईएनटी 9, पैथोलॉजिस्ट 4 है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर