Monday, September 21, 2026

जदयू की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, निशांत कुमार को छोड़ 24 नेताओं को मिली जगह

पटना : पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची बुघवार को जारी कर दी। नीतीश कुमार पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, जबकि संजय कुमार झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बरकरार रखे गए हैं। बुधवार को जारी सूची के अनुसार उपाध्‍यक्ष, कोषाध्‍यक्ष व राष्‍ट्रीय महासचिव के साथ प्रवक्‍ता और सचिव पद पर नेताओं को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी संगठन में संतुलन और अनुभव को प्राथमिकता देते हुए कई अहम पदों पर नेताओं की नियुक्ति की गई है। कुल 24 नेताओं के नाम की लिस्‍ट जारी की है। कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय कुमार झा अपने पद पर बने रहेंगे। खास बात यह कि हाल में पार्टी में आए पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को संगठन में जगह नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे पहली कैबिनेट बैठक

आलेाक कुमार सुमन बने कोषाध्‍यक्ष

सूची के अनुसार पूर्व सांसद चंदेश्‍वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष, गोपालगंज सांसद आलेाक कुमार सुमन को कोषाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी सोंपी गई है। इनके अलावा 12 नेताओं को राष्‍ट्रीय महासचिव बनाया गया है। राजीव रंजन प्रसाद प्रवक्‍ता सह सचिव बनाए गए हैं।

इनमें मनीष वर्मा, विधान पार्षद आफाक अहमद खां, श्‍याम रजक, अशोक चौधरी, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, विधायक रामसेवक सिंह के नाम हैं। इनके अलावा कहकशां परवीन, कप‍िल हरिश्‍चंद्र पाट‍िल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं।

सचिव पद पर विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, वि‍द्यासागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मो निसार, रूही तगुंग एवं निवेदिता कुमारी को मनोनीत किया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर