Monday, April 20, 2026

झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रांजी समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने के साथ ही हीट वेव का खतरा मंडराने लगा है। इन इलाकों में तेज धूप और लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को सावधावी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लोगों को विशेष सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

24 अप्रैल के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग ने बताया कि 24 अप्रैल के बाद झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का आक्रोश, 25 अप्रैल को रांची में निकलेगा मार्च

रांची का तापमान भी बढ़ा

राजधानी रांची में भी गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। यहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगले कुछ दिन लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, जब तक मौसम में बदलाव नहीं होता।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर