Wednesday, November 4, 2026

राज्य भर में रविवार को JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, केंद्रों में कड़ी सुरक्षा

रांची: झारखंड में संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

उपायुक्त ने ली तैयारी बैठक

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने को कहा गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 से 200 मीटर तक का क्षेत्र निषिद्ध घोषित किया जाएगा। इस दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू

परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टैटिक ड्यूटी और वाहन जांच की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र लाने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नोएडा हिंसा का मुख्य आरोपी आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन की जांच तेज

महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। रांची जिले में परीक्षा के लिए कुल 96 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर बैठने, पेयजल, शौचालय, प्रकाश और बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें और किसी भी परेशानी की स्थिति में नजदीकी पुलिस अधिकारी या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर