Wednesday, July 29, 2026

बोकारो मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने 48 घंटे में बरामद कंकाल का DNA टेस्ट और RIMS में पोस्टमार्टम का दिया आदेश

रांची : बोकारो में आठ महीने से लापता युवती मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले दिनों बरामद कंकाल का डीएनए टेस्ट 48 घंटे में कराए जाने और रांची के रिम्स में पोस्टमार्ट कराने के निर्देश दिए हैं. गुरूवार को मामले में हुई सुनवाई करते हुए न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश संजय प्रसाद की खंडपीठ ने बरामद कंकाल का DNA टेस्ट केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL), कोलकाता में कराने का आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 4 जिलों में तैयार होगा मेडिकल कॉलेज, कैबिनेट की मंजूरी से बेहतर होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया को निर्देश दिया कि 48 घंटे के भीतर नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में माता-पिता और कंकाल के सैंपल लिए जाएं और तय समयसीमा में जांच के लिए भेजे जाएं. अदालत ने कंकाल के पोस्टमार्टम को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

कोर्ट ने कहा कि पोस्टमार्टम जमशेदपुर के बजाय रांची स्थित RIMS में कराया जाए, ताकि जांच पारदर्शी तरीके से हो सके. सुनवाई के दौरान DGP, IG बोकारो, DIG, SP, SIT टीम और FSL निदेशक कोर्ट में मौजूद रहे. हाईकोर्ट के इस सख्त रुख से साफ है कि मामले की जांच को लेकर अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर