Wednesday, November 4, 2026

जन्मदिन की पार्टी मनाने गए 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की खोज जारी

गया: बिहार के गया स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा गांव में अपराधियों ने 40 वर्षीय को पार्टी के नाम पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान विजय चौधरी के रुप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पार्टी के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, विजय को जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए बुलाया गया था. मृतक के परिजनों का कहा आकाश यादव अपने 5 साथियों के साथ विजय को गौरा गांव के पास बुलाया था. पार्टी में कई लोग शराब के नशे में थे. इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसने थोड़ी ही देर में एक हिंसक रूप ले लिया. इसी दौरान विजय को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़े: हज़ारीबाग में नदी के पास गाड़ी पलटने से तीन की मौत, कोडरमा में 7 वर्षीय मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका शव

शव को एंबुलेंस में छोड़कर फरार

गोली लगने के बाद पार्टी में शामिल कुछ लोगों ने एम्बुलेंस मंगवाया और घायल को इलाज के लिए पटना ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मौके पर मौजूद सभी लोग शव को एंबुलेंस में ही छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना एंबुलेंस चालक ने परिजनों को दी और शव को लेकर मृतक के गांव दाराचक पहुंच गया.

नहीं बख्शा जाएगा कोई आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मृतक का  घर चंदौती थाना क्षेत्र में पड़ता है और घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए जांच कर रही है. वहीं फिलहाल 2 थानों की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर