न्यूज डेस्क : झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के इचाक की फुरुका नदी के पास गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित हो गई और अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले सभी लोग नानो ओरिया के रहने वाले थे।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : चाईबासा के सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कोबरा बटालियन के जवान को लगी गोली
कोडरमा में 7 साल के मासूम की हत्या
इधर कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियावर में 7 साल के बच्चे की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. मृतक की पहचान 7 वर्षीय आर्यन कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, आर्यन मंगलवार की रात अपनी मां और बहन के साथ घर पर सोया था. इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति आया और आर्यन को उठा ले गया.
इसके बाद आर्यन का कुछ पता नहीं चल रहा था. परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. सुबह में उसके लापता होने से संबंधित आवेदन पुलिस को देने की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में उसका शव पड़े होने की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की. इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया.


