Wednesday, October 28, 2026

AAP सांसद अशोक मित्तल के एलपीयू सहित कई ठिकानों पर ईडी की रेड, राज्यसभा में पार्टी के उप नेता हैं मित्तल

न्यूज डेस्क : केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने बुधवार सुबह जालंधर और फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के सांसद व राज्यसभा में पार्टी के उप नेता अशोक मित्तल के लवली ग्रुप के 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दबिश दी है। इसके अलावा जालंधर में ग्रुप के प्रसिद्ध मिठाई के शोरूम और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही है। अशोक मित्तल एलपीयू के संस्थापक और चांसलर भी हैं।

इसे भी पढ़ें : बिहार में आज से “सम्राट” राज, 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह, पहली बार जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम

वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन की जांच

सूत्रों से अब तक मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी की टीमें विभिन्न वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। सुबह-सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई से शहर के व्यापारिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अभी तक विभाग की ओर से इस कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी देश के सबसे बड़े निजी विश्वविद्यालयों में से एक है और यहां हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया

ईडी की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टा का कहना है कि अशोक मित्तल को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपना नया डिप्टी लीडर नियुक्त किया था. उन्होंने इस पद पर राघव चड्ढा की जगह ली थी. ‘AAP’ ने छापेमारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है. हालांकि, ईडी सूत्रों का कहना है कि ये कार्रवाई पुख्ता इनपुट और वित्तीय अनियमितताओं के सबूतों के आधार पर की गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर