सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया। शुरुआती जानकारी में ट्यूब फटने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी
ब्लास्ट के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने की है। वहीं 30 से 40 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को लोकभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
अस्पतालों में इलाज जारी
घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कियागया है, जबकि करीब 15 मजदूरों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां 5 घायलों की मौत की भी खबर सामने आई है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-


