Thursday, November 5, 2026

बस और केमिकल भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 3 की मौत व 30 से ज्यादा यात्री घायल

अलवर: मंगलवार को राजस्थान के अलवर जिले में निजी बस और केमिकल से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जहां इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. यह घटना दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिनान के पास हुई. बस इंदौर से होकर दिल्ली जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया और बस ड्राइवर, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

5 बजे सुबह हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना पिनान क्षेत्र में चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और NHAI की एंबुलेंस से तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल लोगों को जिला अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया गया. मृतकों के शवों को पिनान सीएचसी पर रखवाया गया है.

इसे भी पढ़े: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर CM हेमन्त सोरेन को लगाया गया बैज, कर्मियों के साहस की सराहना

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

पुलिस के अनुसार, फिलहाल इस हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन आशंका है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी. प्राथमिक जांच में बस तेज गति में थी और सीधे जाकर ट्रक से टकरा गई. वहीं इस हादसे को लेकर यात्रियों ने कहा कि ट्रैवल्स बस दिल्ली की ओर आ रही थी.

रात में यात्रा करने के कारण सभी यात्री नींद में थे. सुबह अचानक हादसा हुआ जिसके बाद लोगों की नींद खुल गई और चीख पुकार मच गई. जिसके बाद यात्रियों को बस से उतार कर पिनान अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. पुलिस और एनएचआई टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरे केमिकल से भरे ड्रमों को हटवाकर एक्सप्रेस पर वापस से यातायात सुचारु कराया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर