रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा एम. एस. भाटिया ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की और उन्हें अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैज पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सप्ताह लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Highlights:

कर्मियों के साहस और सेवा की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन सेवा के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। आपदा के समय उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनका साहस समाज के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अग्निशमन सेवा से जुड़े संसाधनों को लगातार मजबूत करने के लिए प्रयासरत है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत कार्य किया जा सके।



