Thursday, November 5, 2026

नोएडा हिंसा के बाद 300 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, 7 FIR दर्ज और WhatsApp ग्रुप जांच के दायरे में

नोएडा: नोएडा में सोमवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। सड़कों पर उतरे हजारों श्रमिकों ने कई औद्योगिक क्षेत्रों में जमकर उपद्रव किया, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई और करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। दरअसल, शनिवार को इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में मिंडा फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के दौरान एक महिला श्रमिक के गोली लगने से घायल होने के बाद से ही श्रमिकों में आक्रोश था। सोमवार सुबह श्रमिक डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर उतर आए और देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया।

तीन औद्योगिक क्षेत्रों में भारी उत्पात

उग्र श्रमिकों ने नोएडा के फेज-1, फेज-2 और फेज-3 औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों पर पथराव और तोड़फोड़ की। कई फैक्ट्रियों और दफ्तरों में घुसकर नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान 20 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान 10 पुलिसकर्मियों समेत करीब 30 लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा और कई वाहनों को तोड़ने के बाद आग लगा दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

यातायात पूरी तरह प्रभावित

उपद्रव के चलते एनएच-9 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सहित कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक करीब 9 घंटे तक शहर का यातायात प्रभावित रहा, जिससे ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक संपत्ति में हुई तोड़फोड़ से करीब 3000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। कई बड़ी कंपनियों की यूनिट्स और सर्विस सेंटर भी इस हिंसा की चपेट में आए।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने अब तक 300 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही वीडियो और फोटो के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप्स की भी जांच की जा रही है, जिससे उपद्रव की साजिश का पता लगाया जा सके। जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई, I-PAC के को-फाउंडर विनेश चंदेल गिरफ्तार

वेतन वृद्धि का ऐलान

प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने नोएडा और गाजियाबाद के श्रमिकों की मजदूरी में 21 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हालांकि, उद्यमियों का कहना है कि मांग पहले ही मान ली गई थी, लेकिन समय पर इसकी जानकारी नहीं मिलने से स्थिति बिगड़ गई। घटना के बाद नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की औद्योगिक इकाइयों को बंद रखने का फैसला किया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर