Saturday, June 13, 2026

नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई जगह हंगामा और तोड़फोड़

नोएडा: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन उग्र हो गया, जिससे कई जगहों पर जाम, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। कर्मचारियों ने सेक्टर-60, सेक्टर-62, सेक्टर-63 और फेज-2 इलाके में एक साथ प्रदर्शन किया। फेज-2 के होजरी कॉम्प्लेक्स और मदरसन फैक्ट्री के आसपास, सेक्टर-60 मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर-62 गोल चक्कर और सेक्टर-63 के फैक्ट्री परिसर में भारी हंगामा देखने को मिला।

सड़क जाम और आगजनी की घटनाएं

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कई मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की और कई गाड़ियों में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी को भी पलटकर उसमें तोड़फोड़ की गई। स्थिति बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुटे हैं। अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

अधिकारियों का बयान

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो सोमवार को उग्र हो गया।

यह भी पढ़ें: रांची में नाबालिग की हत्या मामले में आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर समेत तीन गिरफ्तार, CCTV से हुआ खुलासा

ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी

सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग ऑफिस के लिए निकले थे, लेकिन सड़कों पर जाम लगने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर सेक्टर-60 और आसपास के इलाकों में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। नोएडा में कर्मचारियों का यह प्रदर्शन फिलहाल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रही है, वहीं आगे वार्ता के जरिए समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर