Friday, October 30, 2026

दुमका में मुख्य सचिव ने श्रावणी मेले की तैयारियों का लिया जायजा, कहा – AI और ड्रोन से होगी निगरानी

रांची : झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मंगलवार को दुमका के बासुकीनाथ धाम पहुंचकर राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बाबा बासुकीनाथ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना की.

इसे भी पढ़ें : नक्सली शहीद सप्ताह को लेकर पुलिस मुख्यालय का अलर्ट, निशाने पर सुरक्षा बल, विशेष पुलिस अधिकारी और पुलिस समर्थक

HOT3ZJbaQAA9FWR

उन्होंने कहा कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा के अनुभव के लिए मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलार्पण के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि इस बार श्रावणी मेले में आधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा.

मुख्य सचिव ने कहा कि देवघर और बासुकीनाथ के पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के माध्यम से की जाएगी. इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर