Saturday, September 12, 2026

पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक करने पर Meta ने मांगी माफी, कहा- गलती से हटा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट से 23 जुलाई को प्रसारित एक वीडियो गलती से हटा दिया गया था और अब उसे रीस्टोर कर दिया गया है। मंगलवार को मेटा ने स्पष्ट किया कि फेसबुक ने 28 जुलाई की तड़के कुछ समय के लिए इस वीडियो तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक से जुड़े बिल पर लोकसभा में चर्चा शुरू, रिजिजू बोले- 10 घंटे तक चर्चा के लिए भी तैयार

पीएम मोदी का पहला संबोधन

23 जुलाई को जारी किया गया यह वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच जेन जी के लिए पीएम मोदी का पहला संबोधन था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एलान किया जाएगा। फेसबुक द्वारा एक्सेस को सीमित किए जाने से पहले ही इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके थे।

तकनीकी खराबी से हटा था वीडियो

शुरुआत में, फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक नोटिस दिखाई दे रहा था जिसमें बताया गया था कि वीडियो को एक कानूनी अनुरोध के कारण प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से इसके बारे में कोई अन्य विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई थी। इसके बाद, फेसबुक के इस कदम पर कई भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए थे।

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो पर लगा यह प्रतिबंध किसी भी प्रकार के कानूनी अनुरोध का नतीजा नहीं था। बताया गया कि इसके पीछे की असली वजह प्लेटफॉर्म पर आई एक अस्थायी तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण यह वीडियो कुछ समय के लिए अनुपलब्ध हो गया था। सूत्रों के मुताबिक, IT मंत्रालय ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को तलब किया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर