Tuesday, November 3, 2026

रांची के कांके में नाबालिग मौत मामले में पुलिस ने महिला सुपरवाइजर समेत दो को किया गिरफ्तार

रांची: रांची के कांके इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की सुषमा कुमारी के घर पर घरेलू काम करती थी। आरोप है कि काम के दौरान उसके साथ रोज मारपीट की जाती थी और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार को कथित तौर पर नाबालिग के साथ ज्यादा मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। यह घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी सुषमा कुमारी ने अपने भाई और ड्राइवर के साथ मिलकर नाबालिग का शव उसके गांव पहुंचा दिया और वहां से फरार हो गई। जब परिजनों ने शव देखा तो शरीर पर कई चोटों के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

ग्रामीणों का हंगामा, कार्रवाई की मांग

घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण कांके थाना पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की पुष्टि हुई। फुटेज से यह भी स्पष्ट हुआ कि बच्ची के साथ लगातार अमानवीय व्यवहार किया जाता था।

यह भी पढ़ें: रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा का पेपर लीक, हिरासत में मास्टरमाइंड समेत 160 लोग

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

डीएसपी मुख्यालय अमर पांडेय ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद देर रात सुषमा कुमारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग के साथ हुई इस अमानवीय घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर