रांची: झारखंड में गर्मी ने अपना असर तेज करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 11 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क और सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमाण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और अधिक महसूस होगी। कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Highlights:
रांची में दोपहर में गर्मी
राजधानी रांची में सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा, लेकिन दोपहर के समय तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 97 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। राज्य के अलग-अलग जिलों में तापमान में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री तक जा सकता है।
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
दक्षिणी जिलों में भी तापमान में वृद्धि
खूंटी, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जैसे दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जमशेदपुर में गर्मी का असर अधिक देखने को मिल रहा है, जहां तापमान 37 से 39 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं धनबाद और बोकारो जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में भी मौसम साफ और गर्म बना हुआ है, जहां तापमान 32 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: BJP नेता के घर फायरिंग के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिफ्तार
बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में आज आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि हल्की हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। अप्रैल में सामान्यतः तापमान 26 से 39 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन इस बार अगले 4-5 दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक और बढ़ने के संकेत हैं। इससे गर्मी और अधिक तेज हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें।
Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-


