Saturday, September 12, 2026

रांची में एचपी के नकली पार्ट्स का कारोबार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एचपी कंपनी के नकली पार्ट्स की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की शुरुआत HP Inc. के पदाधिकारियों द्वारा की गई लिखित शिकायत से हुई। शिकायत में नकली टोनर और अन्य पार्ट्स बनाए और बेचे जाने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सिटी एसपी पारस राणा के निर्देश पर गठित टीम ने चुटिया स्थित मालाबार रिसोर्ट के एक फ्लैट में छापेमारी की। इस दौरान वहां से बड़ी मात्रा में नकली टोनर, इंक कार्टेज, प्रिंटिंग और पंचिंग मशीन समेत कई अन्य उपकरण बरामद किए गए।

एक आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से राकेश कुमार बारी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से नकली पार्ट्स के कारोबार में शामिल बताया जा रहा है। इस संबंध में चुटिया थाना में कांड संख्या 42/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63/65 और ट्रेडमार्क एक्ट 103/104 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: जेपीएससी एसीएफ परीक्षा त्रुटि मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर