Wednesday, July 22, 2026

सारंडा में आंधी-तूफान बना जानलेवा, पेड़ गिरने से कोबरा जवान की हुई मौत

पश्चिम सिंहभूम: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ-कोबरा कैंप में मंगलवार देर रात अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान कैंप परिसर में एक बड़ा पेड़ गिर गया, जो सीधे जवान के अस्थायी कमरे पर आ गिरा। इस हादसे में कोबरा 210 बटालियन के कांस्टेबल राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई। साथियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सुरक्षा बलों में शोक की लहर

जवान की मौत के बाद पूरे कैंप और सुरक्षा बलों में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने बताया कि शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार सारंडा जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में चल रहे अभियान पर खराब मौसम का असर पड़ रहा है। बावजूद इसके, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। सारंडा जंगल झारखंड का घना और संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां सुरक्षा बलों को अक्सर प्राकृतिक और सुरक्षा दोनों तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह घटना मौसम और ड्यूटी के दोहरे खतरे को दर्शाती है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: टेंडर घोटाला मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला रखा सुरक्षित

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर