न्यूज डेस्क : अमेरिका इजरायल व ईरान के बीच जारी जंग के बीच पाकिस्तान में सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फैसला किया, जिसके तहत देश भर के बाजार और शॉपिंग मॉल सिंध को छोड़कर ऊर्जा बचाने के उपायों के तहत रात 8 बजे तक बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : शराब घोटाला मामले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज
जारी बयान में कहा गया
प्रधानमंत्री कार्यालय में जारी बयान में कहा गया था कि KP के डिविजनल मुख्यालयों में बाजारों को रात 9 बजे तक खुला रहने की अनुमति होगी, जबकि KP के बाकी हिस्सों, पंजाब, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और अन्य जगहों पर बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि बेकरी, रेस्टोरेंट, तंदूर और खाने-पीने की चीजें बेचने वाली दुकानें रात 10 बजे तक बंद हो जाएंगी। वहीं, मैरिज हॉल, मार्की और शादी समारोहों के आयोजन के लिए इस्तेमाल होने वाली अन्य कमर्शियल जगहें भी इसी समय तक बंद करने होंगे।
PMO ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी
PMO के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईंधन और ऊर्जा-बचत के उपायों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के दौरान खर्च में कटौती के उपायों की भी समीक्षा की गई। यह संघर्ष 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के साथ शुरू हुआ था। जिसके दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य एक रणनीतिक समुद्री गलियारा जिससे युद्ध से पहले दुनिया का लगभग 25 प्रतिशत तेल गुजरता था। उसमें रुकावट के कारण ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं और आपूर्ति में बाधाएं आई हैं।


