Thursday, July 23, 2026

पलामू में कुएं से युवक का शव बरामद, गढ़वा में सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

पलामू : जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुएं से एक युवक का शव बरामद किया. युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और न ही घटना के कारणों का पता चल सका है. युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया, इस दोनों ही बिंदुओं पर पुलिस जांच में उलझी हुई है. इस बीच स्थानीय लोगों ने भी युवक को पहचानने से इंकार कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : तेजस्वी यादव के गांव में आग लगने से 13 घर जलकर हुए राख

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा. हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.

अवैध बालू ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर हादसा

इधर गढ़वा जिला के बरडीहा थाना क्षेत्र में मंगलवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक 20 वर्षीय गंगा चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू लदा ट्रैक्टर आदर मदरसा के समीप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा, जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकाला गया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक मझिआंव थाना क्षेत्र के बोदरा पंचायत अंतर्गत बिछि गांव निवासी रामविचार चौधरी के इकलौता पुत्र गंगा चौधरी है।
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जो बिछि गांव निवासी प्रयाग चौधरी का बताया जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर