Thursday, July 23, 2026

तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र में आग लगने से 13 घर जलकर हुए राख

राघोपुर: बिहार में तेजस्वी यादव के पैतृक क्षेत्र के नजदिक स्थित सैदाबाद पंचायत के वारेड नंबर 1 में सोमवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आगजनी में करीब 13 घर जलकर राख हो गए, जिससे कई परिवारों के सामने जीवन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत लालमोहन राय के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

ग्रामीणों ने किया बचाव प्रयास

घटना के बाद गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मोटर पंप, चापाकल समेत उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 13 घरों का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में चौकी, बर्तन, कपड़े, जेवर, नकदी, अनाज और जरूरी दस्तावेज समेत दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं नष्ट हो गईं। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने और खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना के समय अधिकतर परिवार खेतों में गेहूं की कटाई के लिए गए हुए थे। इसी कारण वे समय रहते घर नहीं पहुंच सके और उनका सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा, नए प्रमुख की तलाश तेज

प्रशासन से राहत की मांग

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी है और पीड़ितों के लिए तत्काल राहत, मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है। घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के पास हुई इस घटना से वे बेहद दुखी हैं और प्रशासन को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जाए। आगजनी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दुख और चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके सामने अब जीवन को दोबारा पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर