Wednesday, July 22, 2026

रांची के चुटिया में गैस संकट पर सड़क जाम, नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

रांची: जिले के चुटिया इलाके में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने बांस-बली लगाकर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नंबर लगाने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।

कालाबाजारी का आरोप

लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। इस वजह से लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। आक्रोशित लोगों ने बांस-बली लगाकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और इलाके में यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारू करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर मामले में एफआईआर न होने पर एसएसपी से मांगा जवाब

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर