KKRvsSRH: IPL 2026 का छटा मुकाबला ऐसी दो टीमों के बीच होने जा रहा है, जो अपना पहला मैच हार के आई है। एक तरफ हैं सनराईजर्स हैदराबाद होगी, तो दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स है। आईपीएल के पहले ही मुकाबले में हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हार मिली और दूसरे मुकाबले में कोलकाता को मुंबई इंडियंस से।
Highlights:
कोलकाता की टीम
मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउन्ड ईडन गार्डन में, शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। कप्तान अजिंक्य रहाणे पर काफी प्रेशर होगा क्योंकि मुकाबला कोलकाता के गढ़ में होने जा रहा है, ऐसे में वो चाहेंगे की उनकी टीम ये मुकाबला जीते। कोलकाता कि टीम की बात करें तो पिछले मुकाबले में कप्तान अजिंक्य रहाणे और रघुवंशी ने टीम को बहुत अच्छी शुरुआत दी थी। टीम ने मिलकर 200 का आंकड़ा भी पार कीया , लेकीन फीर भी हार का सामना करना पड़ा. आज के मुकाबले में टीम किस तरह खेलती है, वो उनकी जीत और हार तय करेगा।
SRH की टीम
वहीं हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक पिछले मुकाबले में कुछ नहीं कर पाए थे। लेकिन सबको पता है, दोनों ही खिलाड़ी एक विस्फोटक बल्लेबाज है और क्या कमाल कर सकते हैं, तो अगर आज ये दोनों खिलाड़ी चल गए तो kkr के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। वही इनके बाद ईशान किशन जो नंबर 3 पर आते हैं, वो पिछले मैच में बहुत अच्छा खेले थे, लेकिन वहीं हेनरी क्लासेन जल्द ही आउट हो गए थे। आज के मुकाबले में हैदराबाद के मिडल ऑर्डर पर भी सबकी नजरें होंगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पैन।


