Thursday, October 29, 2026

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फूट-फूटकर रोए मंत्री अशोक चौधरी, कहा – उनके जैसा दूसरा कोई नहीं

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है. सीएम के विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उनके करीबी मंत्री अशोक चौधरी भावुक हो उठे और फूट फूटकर रोने लगे। इससे संबंधित वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

इधर सीएम के इस्तीफे पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की जो लकीर खींची है, वह राजनीतिक सोच के लोगों में मुझे नहीं लगता है कि कोई और होगा। नीतीश कुमार ने न सिर्फ बिहार का विकास किया बल्कि इतने लंबे समय से पद पर रहने के बावजूद उनका कोई विरोधी नहीं था।

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 6 अप्रैल तक होगा नामांकन

मंत्री अशोक चौधरी ने पोस्ट कर कहा

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वह अब हमारे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और सदन में भी उनका साथ नहीं रहेगा लेकिन वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। सदन में रहते थे तो उनका डांटना, फटकारना अब नहीं रहेगा। जवाब देते समय जब कोई मंत्री फंसता था तो वह संभालते थे। नीतीश कुमार के बिना सदन रहेगा तो निश्चित रूप से उनकी कमी पूरे सदन को महसूस होगी।

पुत्र की तरह प्यार दिया

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें काफी प्यार और सम्मान दिया और यही वजह है कि हम उनके साथ चले आये। मैं हिंदुस्तान में अकेला नेता हूं जो दलित परिवार से आता हूँ और बिना किसी सदन के सदस्य रहते हुए 6 महिना तक मंत्री भी रहा। अन्य जातियों को देखेंगे तो ऐसा उदहारण मिल सकता है लेकिन दलित में मैं अकेला नेता हूँ। नीतीश कुमार हमेशा मेरे साथ मजबूती के साथ खड़े रहे और हमेशा प्यार देते रहे. हमेशा काम पर ध्यान देने के लिए कहते रहे। नीतीश कुमार ने मुझे एक पुत्र की तरह प्यार दिया।

नीतीश कुमार का फैसला एक राजनीतिक निर्णय 

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह एक राजनीतिक निर्णय है और उनका खुद ही निर्णय है तो कुछ कह नहीं सकते हैं। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा पर दबाव बनाए जाने को लेकर कहा कि जब भी कोई बड़ा राजनीतिक निर्णय लिया जाता है तो नीतीश जी का अपना निर्णय होता है। उनकी खुद की इक्षा थी कि हम राज्यसभा जायें तो इसमें कोई दबाव की बात नहीं है। उनके जितने भी चाहने वाले हैं सभी आज दुखी होंगे और जब उन्होंने यह निर्णय लिया है तो कुछ अच्छा ही सोच कर लिया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर