Thursday, November 5, 2026

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 6 अप्रैल तक होगा नामांकन

नई दिल्ली : तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई. तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। वही, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने बम से उड़ाने की धमकी वाले 1000 से अधिक मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार

6 अप्रैल तक होगा नामांकन

दोनों जगह नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है, जबकि उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस चरण में 142 विधानसभा सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा।

बंगाल में पहले फेज में मतदान

मुर्शिदाबाद की 22, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, मालदा व बांकुड़ा की 12-12, बीरभूम की 11, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बर्द्धमान व पुरुलिया जिलों की नौ-नौ, जलपाईगुड़ी की सात, दक्षिण दिनाजपुर की छह, अलीपुरद्वार व दार्जिलिंग की पांच-पांच, झाडग़्राम की चार और कलिंपोंग की एक सीट पर मतदान होंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर