Friday, June 19, 2026

मन की बात में पीएम मोदी की अपील: युद्ध के बीच अफवाहों से बचें, पेट्रोल-डीजल संकट से निपटने को तैयार भारत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में वैश्विक हालात, खासकर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन भारत इस चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। साथ ही उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह दुनिया की ऊर्जा जरूरतों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर असर पड़ना स्वाभाविक है। इससे वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट की स्थिति बन रही है, जिसका प्रभाव भारत समेत कई देशों पर पड़ सकता है।

भारत हर चुनौती से निपतने में सक्षम 

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि भारत अपनी मजबूत वैश्विक साझेदारी और पिछले वर्षों में विकसित हुई क्षमता के दम पर इस संकट का सामना कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश ने पहले भी कई कठिन परिस्थितियों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है और इस बार भी ऐसा ही होगा। पीएम मोदी ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो देश के लिए नुकसानदायक है। लोगों को केवल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

कोविड के बाद भी दुनिया में बढ़ी अस्थिरता

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद उम्मीद थी कि दुनिया तेजी से विकास की ओर बढ़ेगी, लेकिन इसके विपरीत विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष की स्थितियां बनी हुई हैं। इससे वैश्विक स्थिरता प्रभावित हो रही है। पीएम मोदी ने खाड़ी देशों का आभार जताया, जहां बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वहां एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर तरह की सहायता मिल रही है, जो सराहनीय है।

यह भी पढ़ें: ईरान संग युद्ध के बीच अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ आखिर किस वजह से हो रहे बड़े प्रदर्शन

देशवासियों के सामर्थ्य पर भरोसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें देश के 140 करोड़ लोगों की ताकत पर पूरा विश्वास है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय से सफलतापूर्वक बाहर निकलेंगे। अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश को सतर्क रहने और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। सही जानकारी पर भरोसा और संयमित व्यवहार ही देश को इस संकट से बाहर निकाल सकता है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर