Monday, November 2, 2026

साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, न्यायिक कार्य हुआ बाधित

साहिबगंज : साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। गुरुवार को सुबह करीब 11.30 बजे के बाद यह बात सामने आयी। इसके बाद सभी न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता कोर्ट से बाहर आ गए। तुरंत मामले की जानकारी एसपी अमित कुमार सिंह को दी गयी। इसके बाद एसपी खुद कोर्ट में पहुंचे और कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय से मुलाकात की। एसपी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी न्यायिक पदाधिकारियों को बाहर निकल जाने को कहा। इसके बाद कोर्ट भवन की सघन जांच पड़ताल शुरू की गयी।

इसे भी पढ़ें : रांची में केवीआईसी घोटाला में 3.89 करोड़ की गड़बड़ी, 6 आरोपियों के खिलाफ ईडी की चार्जशीट

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इसके बाद पूरे न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. एसपी के निर्देश पर डीएसपी विजय कुशवाहा सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया.पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई.संदिग्ध वस्तुओं की पहचान के लिए आधुनिक उपकरणों और तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया गया.

जांच में विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं

हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है, जिससे प्रशासन और आम लोगों ने राहत की सांस ली है.फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पूरी तरह सतर्क है और न्यायालय परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर