Tuesday, November 3, 2026

ड्यूटी के दौरान राइफल साफ करते वक्त चली गोली, पुलिस जवान की मौके पर हुई मौत

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान की अपनी ही सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। इस घटना के बाद कैंप में शोक का माहौल है। यह घटना टोंटो थाना क्षेत्र की है, जहां जिला पुलिस के जवान अजय किशोर खाका तैनात थे।

राइफल की सफाई के दौरान हुआ हादसा

सोमवार को वे पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई, जो सीधे उन्हें जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अजय किशोर खाका को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026, दोपहर 1:30 बजे से चेक कर सकेंगे छात्र

गुमला जिले के रहने वाले थे जवान

शहीद जवान अजय किशोर खाका मूल रूप से गुमला जिला के रायडीह क्षेत्र के निवासी थे। उनकी अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना के बाद सुरक्षा नियमों और हथियारों के रख-रखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस विभाग इस मामले की गहन जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर