Tuesday, November 3, 2026

बिहार इंटरमीडिएट का आज जारी होगा रिजल्ट, दोपहर 1:30 बजे से ऐसे चेक कर सकेंगे छात्र

पटना: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 23 मार्च को इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

दोपहर 1:30 बजे जारी होगा रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जानकारी दी गई है कि इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव करेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही इस साल के टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की जाएगी। बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट जारी कर सफल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

ट्विटर के जरिए दी गई जानकारी

बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @officialbseb के माध्यम से रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी साझा की है। इससे पहले भी बोर्ड ने पोस्ट के जरिए छात्रों को अपडेट दिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला और नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

छात्र biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है। रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपने मार्क्स को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर