पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़न पंचायत के केरकी गांव के जंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजदेव पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी दूसरे इलाके में महुआ चुन रही थीं, जबकि राजदेव पासवान अलग स्थान पर महुआ चुन रहे थे।
इसे भी पढ़ें : फहीम खान की सजा पूरी होने के बाद भी रिहाई नहीं, झारखंड हाई कोर्ट ने भेजा गृह सचिव को नोटिस
महुआ चुनने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने राडदेव पासवान को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


