Sunday, November 1, 2026

साहिबगंज में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप, इंजेक्शन के बाद महिला की मौत

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के गुल्ली भट्टा की रहने वाली 65 वर्षीय वीणा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल दुकानदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, वीणा देवी को सांस लेने में तकलीफ होने पर एलसी रोड स्थित एक मेडिकल दुकान पर ले जाया गया था।

इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी जुलूस को लेकर नई गाइडलाइन, झंडा और DJ की ऊंचाई केवल 4 मीटर तक रखने की अनुमति

मृतका की पुत्री सुनीता देवी ने बताया कि डॉक्टर ने पहले ही एंटीबायोटिक इंजेक्शन देने से मना किया था, इसके बावजूद मेडिकल दुकानदार ने उनकी बात अनसुनी करते हुए इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई।

स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल दुकान संचालक ने परिजनों को सदर अस्पताल ले जाने की सलाह देकर वहां से भेज दिया।परिजन जब महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर