Friday, October 30, 2026

सरहुल और रामनवमी जुलूस को लेकर नई गाइडलाइन, झंडा और DJ की ऊंचाई केवल 4 मीटर तक रखने की अनुमति

रांची : आगामी सरहुल और रामनवमी त्यौहार के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान झंडा और पताका की ऊंचाई के अलावा बिजली की आपूर्ति को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के रांची विद्युत आपूर्ति अंचल ने बताया कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के आलोक में त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी. इसलिए सभी को बिजली से जुड़े सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

डीजे, झांकी की अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर

रांची विद्युत आपूर्ति अंचल ने सरहुल और रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस व शोभायात्राओं को लेकर आम जनता, आयोजन समितियों और श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। जुलूस/शोभायात्रा में शामिल डीजे, झांकी व अन्य ऊंचे ढांचे की अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर (13 फीट) तक ही सीमित रखी जाए।

इसे भी पढ़ें : हम मदद बाँटने वाले नहीं, अवसर देने वाले लोग : हेमंत सोरेन

बड़े व ऊंचे वाहनों के उपयोग से परहेज

शोभायात्रा में बड़े व ऊंचे वाहनों के उपयोग से परहेज करने को कहा गया है। झंडा खड़ा करते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों का विशेष ध्यान रखें, लापरवाही से हादसा हो सकता है। बसों या बड़े वाहनों की छत पर किसी व्यक्ति के बैठने या ऊंचे ढांचे लगाने पर रोक लगाई गई है। सभी आयोजन समितियों के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन अनिवार्य किया गया है।

जगलाल पहान ने की अपील

इधर राजधानी के हतमा स्थित सरना टोली में मुख्य पहान जगलाल पहान ने सभी लोगों से अपील की कि वे इस पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि इसकी मूल भावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि सरहुल प्रकृति, पर्यावरण और आदिवासी संस्कृति का प्रतीक पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और संतुलन का संदेश देता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर