Wednesday, November 4, 2026

रांची के सेल सिटी में सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, फ्लैट में लगी भीषण आग

रांची: रांची के पुंदाग क्षेत्र स्थित सेल सिटी में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। रसोई गैस सिलेंडर में धमाके के बाद एक फ्लैट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरी सोसाईटी में दहशत का माहौल बन गया है।

आग की लपटों ने घेरा पूरा फ्लैट

ब्लास्ट के तुरंत बाद फ्लैट से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अनुसार आग और धुंए का गुबार बेहद भयावह था, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। धमाके की आवाज सुनते ही सोसाइटी के निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए।  लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का एक्शन, तीन विधायक निलंबित

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि फ्लैट में भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर