Tuesday, September 15, 2026

झारखंड के साहिबगंज में स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिला स्थित तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर एक दरिंदे ने खड़ी ट्रेन की बोगी में एक 14 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को ट्रेन कि बोगी में छोड़कर भाग निकला।

शादी का झांसा देकर ले गया स्टेशन 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के पास ही स्थित अपने जीजा की चाय दुकान पर काम में हाथ बंटा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने मासूम को शादी का झांसा दिया और उसे करीब 10-15 मिनट तक अपनी बातों में उलझाए रखा। जिसके बाद आरोपी ने मासूम को महाराजपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के साइडिंग में खड़ी एक ट्रेन की खाली बोगी में ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को बेसुध हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता अपने घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत जीआरपी थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। आरोपी की पहचान के लिए स्टेशन और आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर